विदिशा जिला चिकित्सालय को मिली COVID-19 से लड़ने की सामग्री। 

 

विदिशा। आज विदिशा जिला चिकित्सालय के लिए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से 300 PPE KITS, 5000 थ्री प्लाई मास्क, 30 थर्मल स्कैनर एवं ग्लव्स प्राप्त हुए। सुश्री कृति प्रधान जो विदिशा शहर के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती हैं, एवं अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की COVID-19 की विदिशा में वॉलंटर बनी हैं, उन्होंने अपने प्रयासों से विदिशा कलेक्टर डॉ पंकज जैन से मिलकर फाउंडेशन द्वारा विदिशा जिला चिकित्सालय में COVID-19 से लड़ने के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त करवाई। सुश्री कृति प्रधान ने बताया कि ये पहली खेप है और दूसरी खेप में 800 N95 मास्क एवम 1 वेंटीलेटर भी आएगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ संजय खरे, डॉ प्रमोद मिश्रा, डॉ सचिन गर्ग, ऋषि जालोरी, विनय प्रकाश सिंह, आनंद चंद्रवंशी, विनोद काले, आलोक शर्मा उपस्थित थे