स्वतंत्रता हमेशा ही संघर्ष और बलिदान मांगती है: प्रहलाद पटेल

नई दिल्ली। स्वतंत्रता हमेशा ही संघर्ष और बलिदान मांगती हैं। जिन महापुरूषों ने प्रेस की स्वंत्रता के लिए संघर्ष किया ,बलिदान दिया। मैं उन सभी लोगों को प्रणाम करता हूं। यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कही।


उन्होंने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की सभी मीडिया के साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।