दीपक तिवारी
आज श्री सीता नवमी है। आज ही के दिन जगत जननी मां सीताजी धरती से प्रकट हुई थीं। इस पावन मौके पर शिव चक्र अपने पाठकों को पंचवटी नासिक और आध्यात्मिक राजधानी श्री चित्रकूट धाम लेकर चल रहा है। यह सबको पता ही है कि भगवान श्रीराम ने अपने बनवास के साढ़े 11 साल चित्रकूट में माता जानकी जी और लक्ष्मण जी के साथ बिताए थे। तीर्थ स्थली चित्रकूट और नासिक में श्री सीताराम जी की मौजूदगी के जीवंत साक्ष्य मौजूद हैं।
शिव चक्र ने 2 वर्षों के दौरान इन तीर्थ स्थलों की यात्रा कर महत्वपूर्ण जानकारी फोटो के साथ एकत्रित की है, जो समय-समय पर शिव चक्र द्वारा अपने पाठकों तक पहुंचाई जाती है। आज हम चित्रकूट में मंदाकिनी गंगा के किनारे जानकी कुंड के भी दर्शन करा रहे हैं। वहीं गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म भूमि राजापुर में भगवान श्री राम दरबार के दर्शन कराएंगे। और नासिक में सीता गुफा पंचवटी के मनमोहक दर्शन कीजिए।