निर्माता निर्देशक जगबीर दहिया ने दिखाया दिल, हर रोज़ गरीबों को खिला रहे खाना

 

मुंबई। कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन पार्ट 2 तीन मई तक जारी रहेगा। काम धंधा बंद होने से सबसे बड़ी मार ग़रीब कामगार पर पड़ी है। ऐसे में उनकी मदद के लिए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक जगबीर  दहिया लॉकडाउन-पार्ट वन की शुरुआत से ही गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जगबीर दहिया ने सूर्या नगर से शुरुआत की और अब लॉक डाउन पार्ट 2 के आते-आते करीब 378 परिवारों को हर सप्ताह राशन देने का काम कर रहे हैं।

 

एक सप्ताह के लिए परिवार को इतना मिलता है राशन 

 

फ़िल्म निर्माता जगबीर दहिया द्वारा गरीब परिवारों को सप्ताह भर के राशन के पैकेट में उनकी जरुरत के हर सामान को शामिल किया गया है। एक सप्ताह के राशन में 10 किलो आटा, चावल, चना दाल और छोले के साथ रसोई के मसाले भी दिए जा रहे हैं।

 

सैकड़ों लोगों को हर दिन खिलाते हैं खाना 

 

फ़िल्म निर्माता जगबीर दहिया जो बहादुरगढ़ हरियाणा के रहने वाले हैं ,जहां गरीब परिवारों को राशन के पैकेट दे रहे हैं। वहीं लोगों को प्रतिदिन खाना भी खिला रहे हैं। दहिया द्वारा करीब 1500 लोगों को रोज़ाना खाना खिलाया जा रहा है।

 

प्रशासन को देते हैं 400 लोगों का खाना 

 

फ़िल्म निर्माता जगबीर दहिया ने बताया कि प्रशासन की मांग पर वो हर रोज करीब 400 लोगों का पका  खाना भी मुहैया करवा रहे हैं और जब तक लॉकडाउन रहेगा वो मदद करते रहेंगे।

 

फिल्म यूनिट के सदस्यों का भी रख रहे हैं ख्याल 

 

जगबीर दहिया ही वो फ़िल्म निर्माता हैं जिन्होंने प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को हीरो के रूप में लांच किया था। जगबीर दहिया का कहना है कि वो मुंबई में रह रही अपने फ़िल्म यूनिट को भी आर्थिक मदद मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माण में काफी संख्या में दिहाड़ीदार लोग जुड़े होते हैं। उनकी मदद के लिए उन्होंने उनके खातें में पैसे भी डलवाए हैं। जगबीर दहिया का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी है और हर किसी को अपने सामर्थ्य के हिसाब से लोगों की मदद करनी चाहिए।