सागर। सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5000 वाहन प्रवासी मजदूरों को लेकर निकल रहे हैं। जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, सहित अन्य राज्य के मजदूर है जो मजदूरी करने के लिए अपने घर से विभिन्न राज्यों में गए हुए थे।
रोजाना लगभग 50000 मजदूर अपने घरों के लिए वापस हो रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छोटे बच्चे हैं। इतने लंबे सफर में रास्ते में कहीं खाने पीने की व्यवस्था ना होने के कारण पूर्व नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने अपने गृह नगर गढ़ाकोटा के बस स्टैंड पर विशाल लंगर शुरू किया है। जिसमें जिसमें प्रतिदिन के लिए लगभग 25000 मजदूरों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई है। लंगर में गरम पूड़ी, टमाटर, प्याज, अचार, सहित मिनरल वाटर पाउच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी मजदूर महाकौशल, विंध्य सहित छत्तीसगढ़ उड़ीसा झारखंड राज्यों के हैं।
श्री भार्गव ने कहा कि यदि कोई दानी जो जेठ के महीने में पुण्य लाभ कमाना चाहता है, तो उसकी वस्तु रूप में सहायता स्वीकार है। दानी आटा दाल चावल सब्जी तथा अन्य कोई सामग्री भंडारण स्थल बस स्टैंड पर भेज सकता है। जिसका आज मैंने क्षेत्र के नागरिकों के साथ शुभारंभ किया है। ऐसा व्यक्ति जो भोजन व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करना चाहते हैं वह भी आमंत्रित हैं।