विदिशा। रेडियो मन 90.8 एफएम द्वारा महामारी कोविड-19 कोरोनावायरस भरे दिनों में प्रधानमंत्री केयर फंड में एवं मुख्यमंत्री केयर फंड में राशि इकट्ठा कराने के लिए जीनियस आफ विदिशा कार्यक्रम शुरू किया गया है।
रेडियो संचालक राम रघुवंशी ने बताया कि जिसमें कुछ आसान से सवालों का जवाब देकर लोग जीतेंगे यह खिताब लेकिन, उसके लिए कुछ शर्तें रेडियो मन द्वारा दी गई थी जैसे कि सबसे पहले प्रतियोगी को भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा रजिस्ट्रेशन प्रधानमंत्री केयर फंड या मुख्यमंत्री केयर फंड में कम से कम ₹101 की राशि से दान कर उसकी रसीद से होगा। रसीद श्रोताओं को हमें 7745 908 908 पर व्हाट्सएप करनी होती है या फिर हमारी रेडियो मन की वेबसाइट www.radiomann.in पर भी करा सकते हैं। जितनी राशि व्यक्ति डोनेट करता है जीतने पर वह उतनी ही राशि रेडियो मन द्वारा उपहार में पाता है।
19-04-2020 से प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ। लॉक डाउन खत्म होने के बाद टुडे जीनियस के विजेताओं के बीच जीनियस ऑफ विदिशा कराया जाएगा।