भोपाल। लाकडाउन के कारण देश के दूसरे राज्यों में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों की घर वापसी के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सात अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है।
आदेश अनुसार आईएएस मलय श्रीवास्तव को गुजरात और राजस्थान का ज़िम्मा दिया गया है।
आदेश अनुसार आईएएस मलय श्रीवास्तव को गुजरात और राजस्थान का ज़िम्मा दिया गया है।
मनु श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब की ज़िम्मेदारी दी गई है। नीरज मंडलोई को दिल्ली और हरियाणा की ज़िम्मेदारी दी गई है। दीपाली रस्तोगी को महाराष्ट्र और झारखंड का ज़िम्मा दिया गया है। आइरिन सिंथिया जेपी को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का ज़िम्मा दिया। किरण गोपाल को आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उड़ीसा और नार्थ-ईस्ट का ज़िम्मा दिया गया। इलैया राजा टी को कर्नाटक और गोवा को ज़िम्मेदारी दी गई है।