घरबंदी में पड़ा जन्मदिन तो कोरोना से बचने राशि ने  मास्क बांटे


विदिशा। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन की बिटिया राशि ने अपना जन्मदिन घरबंदी के दौरान लोगोंं को कोरोना से बचने शहर में मास्क बांटकर और ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को अल्पाहार करा कर मनाया।


राशि ने अपने पिता राजेश जैन व भाई आयुष एवं अनिमेष के साथ विदिशा नगर सीमा में व सिटी एवं देहात थाने में सेवारत पुलिस के साथियों को मास्क बांटे व समोसे, लस्सी का अल्पाहार कराया।