भाजपा ही गरीबों की सही मायनों में चिंता करती है: गोपाल भार्गव

भोपाल। भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी संबल योजना प्रारंभ की थी जिसे तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने बन्द कर गरीबों के साथ अन्याय किया। भाजपा ने सरकार बनने के साथ ही संबल योजना फिर से शुरू कर यह बता दिया कि भाजपा ही गरीबों की सही मायनों में चिंता करती है। बात पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कही।

 उन्होंने कहा कि संबल योजना के फिर से शुरू होने से 15 महीनों से परेशानी झेल रहे गरीब वर्ग को राहत मिलेगी। संबल योजना को पुनर्जीवित किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं। 

कांग्रेस हमेशा से गरीबों को चुनावी नारों से लुभाने के काम करती आई है। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस ने चुनाव में गरीबों को बड़े सपने दिखाए लेकिन 15 महीने में गरीबों से जुड़ी योजनाएं पूरी तरह बंद कर दी। कांग्रेस ने ग़रीबी हटाने के बजाय गरीबों को ही हटाने का काम किया। भाजपा सरकार संबल योजना के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा की लेकिन कमलनाथ सरकार ने इसे भी बंद कर गरीब की हाय ली। पिछले 15 महीनों में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने प्रदेश को चरागाह प्रदेश बना दिया था। ऐसा कोई वर्ग नही बचा था जो कांग्रेस सरकार की नीतियों के परेशान नही था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ ही फिर से ग़रीबों के लिए नए युग की शुरुआत हो चुकी है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की गरीबों के कल्याण के लिए संबल योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत साधारण मृत्यु पर आश्रित परिवार के लिए  2 लाख, दुर्घटना हो जाए तो 4 लाख, अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये देने का काम किया। महिलाओं के प्रसव के लिए 16 हजार रुपये और गरीबों के बिजली बिल आधे किये ताकि गरीबो के उत्थान हो। लेकिन बीते 15 महीनों में प्रदेश के गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। संबल योजना को गरीब विरोधी कमलनाथ सरकार ने पूरी तरह बंद कर गरीब को दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर कर दिया था। भाजपा सरकार ने इस योजना को पुनर्जीवित कर गरीबों को संजीवनी दी है।