आक्सीजन प्लांट स्थापित, मरीजों को ऑक्सीजन सीधे पाइप से मिलेगी

 


विदिशा। कलेक्टर डॉ पंकज जैन की पहल पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए अब आक्सीजन की सुविधा सीधे पाइपों के माध्यम से मिल सकेगी। इसके लिए आवश्यक आक्सीजन लिक्विड प्लांट आज स्थापित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में आक्सीजन सिलेण्डरों के माध्यम से मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आक्सीजन दी जा रही थी। अब सिलेण्डर की जगह सीधे पाइप लाइन के माध्यम से आक्सीजन प्रदाय की सुविधा मिल सकेगी। पाइप लाइन पूर्व में ही जिला चिकित्सालय के वार्डो में डाली गई थी।

 

सेम्पल कलेक्शन बूथ का जायजा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने जिला चिकित्सालय परिसर में कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के सेम्पल कलेक्शन हेतु पृथक से तैयार किए गए बूथ का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि उक्त सेम्पल कलेक्शन बूथ में टेक्निशयन या डॉक्टर के द्वारा बूथ (कांच में) के अंदर से ही संभावित मरीज का कलेक्शन लिया जाएगा। जिससे संक्रमण का खतरा नहीं होगा तथा कलेक्शन के बाद बूथ को सेनेटाइजर किया जाएगा।